दुर्गा मंदिर बिझौली मंडला |  Bijholi Durga Mandir Ma

mekalsuta
3 Min Read

दुर्गा मंदिर बिझौली मंडला 

दुर्गा मंदिर- आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला की निवास तहसील से 5 किमी. दूर बिझौली ग्राम स्थित है. इतिहासकारों के अनुसार मंदिर में कलचुरी कालीन प्रतिमा है ,जो एक हजार वर्ष पुरानी है, जिसे देवी दुर्गा के रूप में पूजा जा रहा है। यह मूर्ति स्थापत्यकला की मिशाल है। मंदिर में स्थापित मूर्ति सूर्य के साथ भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतरण की है, किन्तु श्रद्धालु इसे माँ दुर्गा का स्वरुप मानकर सैकड़ों सालो से पूजा अर्चना कर रहे है। 

दुर्गा मंदिर

स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्गा मंदिर में स्थापित मूर्ति को करीब सौ साल पहले एक खेत के पास देखा गया था, जिसे बाद में मंदिर में स्थापित कर दिया गया। मुख्य प्रतिमा के अलावा भी कल्चुरिकलीन अनेक मुर्तिया स्थापित है, जो बिझौली ग्राम में मकान निर्माण या अन्य निर्माण कार्य कार्य के दौरान खुदाई के दौरान मिली। जिन्हें ग्रामवासियों के द्वारा मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया गया। यहाँ राधा- कृष्ण, साईं बाबा, नर्मदा माता, शिव, गणेश, सीता-राम, हनुमान और शनिदेव के भी मंदिर है। 

दुर्गा मंदिर

इस स्थान को छप्पर वाली खपरैल वाली मढिया/ बिझौली की मढिया के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है की दुर्गा मंदिर में की गई हर मनोकामना पूर्ण होती है, इसलिए यह मढिया के रूप में इसकी पहचान है। मंडला के अतिरिक्त जबलपुर, डिंडोरी, उमरिया, बालाघाट आदि जिले से भी श्रद्धालु यहाँ मन्नत लेकर पहुचते है। नर्मदा परिक्रमा पथ पर होने से यहाँ परिक्रमावासियों का जमावड़ा लगा रहता है।  

दुर्गा मंदिर नगरार नदी के तट पर प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहाँ चैत्र और शारदेय नवरात्र में बहुत भीड़ रहती है। यहाँ की मान्यता है की निःसंतान दम्पति द्वारा संतान सुख की प्राप्ति की प्रार्थना करने पर संतान सुख की प्राप्ति होती है और मन्नत पूरी होने पर जवारे/ कलश स्थापित किये जाते है। इस ज्वारों की संख्या इनती अधिक होती है की मढिया के अन्दर पूरा क्षेत्र जवारों से भर जाता है। मन्नत पूरी होने पर लोग सोने या चांदी के गहने भी अर्पित करते है।

मंडला जिले के अन्य मंदिर के बारे में पढ़े:-

राजराजेश्वरी मंदिर मंडला : Rajarajeshwari Temple Mandla

सूरज कुण्ड : मंडला | इस मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति दिन में ३ बार बदलती है अपना स्वरूप

नक्खी माई मंदिर बकौरी मंडला 

दलदली माता मंदिर नैनपुर मंडला (दलदली मेला)

कंटेंट क्रेडिट – google.com

Share this Article
Leave a comment